फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बांके बिहारी मंदिर में डेढ़ क्विंटल फूलों से मनाई होली

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अंसल सुशांत सिटी स्थित बांके बिहारी मंदिर में शनिवार को फूलों की होली के साथ चार दिन के आयोजन की शुरुआत की। फूलों की होली में भक्तों ने श्रीराधे के जयकारे लगाए। भक्तों ने श्रीकृष्ण और राधा की मूर्ति पर पुष्प वर्षा की। मंदिर में दो बार में चार दिन होली उत्सव मनाया जाएगा। इन चारों दिनों में रोजाना डेढ़ क्विंटल फूलों से होली खेली जाएगी।
विज्ञापन

समिति के सदस्य चमनलाल गुप्ता ने बताया कि चारों दिनों में भजन गायन के लिए गायक को बुलाया गया है। शनिवार को गायक जतिन चोपड़ा ने अपने भजनों की प्रस्तुति दी। नौ मार्च को मीनाक्षी द्वारा संकीर्तन किया जाएगा। यह शाम साढे पांच बजे से रात के आठ बजे तक होगा। इसके बाद 13 मार्च को भजन गायक द्वारा संकीर्तन होगा। 14 मार्च को सुबह दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक मंदिर में पूनम दीदी द्वारा ठाकुर का गुणगान किया जाएगा। इसके पश्चात फूलों की होली खेली जाएगी। साथ ही ठाकुर का अद्भुत श्रृंगार भी भक्तों को देखने को मिलेगा। इस दौरान कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भक्तों के आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें