फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: होली आज, ऑन कॉल आएंगे चिकित्सक, सुबह व शाम को चार-चार घंटे पानी की होगी आपूर्ति, पुलिस की रहेगी पैदल गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रंगों का त्योहार होली बुधवार को है। प्रशासन और पुलिस के साथ नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को बेहतर सुविधा के साथ सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने की व्यवस्था कर ली है। स्वास्थ्य विभाग ने जिला नागरिक अस्पताल और समालखा सामान्य अस्पताल के साथ प्रमुख सीएचसी व पीएचसी में चिकित्सक स्टाफ बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। इसके साथ चिकित्सक ऑन कॉल पर पहुंचेंगे। वहीं नगर निगम सुबह व शाम को चार-चार घंटे पेयजल की सप्लाई देगा। पुलिस ने सुरक्षा के लिए 63 पैदल गश्त दल बनाए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

पुलिस ने फाग पर सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए हैं।सभी पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना व चौकी प्रबंधक अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में हुड़दंगबाजी करने वालों से सख्ती से निपटेंगे। प्रत्येक थाना में चार-चार पैदल गश्त पार्टी बनाई हैं। जिले में 63 गश्त पार्टी बनाई हैं। भीड़-भाड़ सहित विभिन्न स्थानों पर जवानों को सादी वर्दी में तैनात किया जाएगा। जिनकी असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रहेंगी। सीआईए की टीमें भी विशेष रूप से गश्त पर रहेंगी। यातायात को व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए मुख्य चौक चौराहों पर विशेष पुलिस तैनात किए जाएंगे। ईआरवी, पीसीआर व राइडर को निर्देश दिए हैं। बाइक के साइलेंसर से पटाखों जैसी आवाज निकालने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लाइन में रिजर्व पुलिस बल तैनात किया गया है।
पेयजल दोनों समय मिलेगा
नगर निगम फाग के दिन दोनों समय पेयजल की सप्लाई देगा। हालांकि यह सप्लाई सामान्य दिनों के बराबर होगी। किसी क्षेत्र में ज्यादा जरूरत होने पर पंप ऑपरेटर ट्यूबवेल चला सकेंगे। नगर निगम के एक्सईएन रूपेश कुमार ने बताया कि सामान्य दिनों में 110 से 115 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जाती है। फाग के दिन भी इतना ही पानी दिया जाएगा। सुबह व शाम को चार-चार घंटे ट्यूबवेल चलाए जाएंगे।
विज्ञापन


बॉक्स
अस्पताल में इलाज के व्यापक प्रबंध
जिला नागरिक और समालखा के सामान्य अस्पताल में इलाज के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि पानीपत व समालखा की एमरजेंसी में चिकित्सा स्टाफ दोगुना कर दिया है। सामान्य दिनों में एक चिकित्सक ड्यूटी देते थे। अब दो चिकित्सक लगाए हैं। इनके साथ सभी चिकित्सक ऑन कॉल आएंगे। वे किसी भी स्थिति में जरूरत पड़ने पर तुरंत अस्पताल पहुंचेंगे। अस्पताल में पट्टी और जरूरी दवा तैयार कर ली हैं।
विज्ञापन


वर्जन
पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। लोगों को कानून एवं व्यवस्था के लिए सहयोग करना चाहिए। त्योहार को प्रेम और स्नेह के साथ मनाना चाहिए।
भूपेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक।

वर्जन :
होली रंगों का त्योहार है और लोगों को एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर बनाना चाहिए। किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।
डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, उपायुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें