फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हीराकुंड एक्सप्रेस सवा चार घंटे देर से आई

विज्ञापन
विज्ञापन
पनीपत। आए दिन ट्रेनों की देरी से यात्री परेशान हो रहे हैं। स्टेशन पर यात्रियों को घंटों तक अपनी ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। यात्रियों को अपना कीमती समय ट्रेनों के इंतजार में खराब करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार को हीराकुंड एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनें देरी से आई।
यात्री कमली और राज ने बताया वह स्टेशन पर करीब एक घंटे से अपनी ट्रेन के इंतजार में बैठे हुए हैं। उनकी ट्रेन डेढ़ घंटे की देरी से आ रही है। हमें समय से अपने गंतव्य पर पहुंचना था लेकिन ट्रेन देरी के कारण देरी से पहुंचेंगे। हर यात्री को समय से अपने गंतव्य पर पहुंचना होता है। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुंच सके और अपना कीमती समय भी खराब न करना पड़े।
ये ट्रेनें आई देरी से : हीराकुंड एक्सप्रेस सवा चार घंटे, नेताजी एक्सप्रेस एक घंटा और झेलम एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई।
फिरोजपुर कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 46 मिनट, कुरुक्षेत्र स्पेशल 43 मिनट और मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से आई। धनबाद स्पेशल फेयर एसी स्पेशल तीन घंटे, कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू पौना घंटा और पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस आधे घंटे की देर से आई। जम्मू तवी एक्सप्रेस आधा घंटा, जम्मू मेल 20 मिनट और आम्रपाली एक्सप्रेस पौने घंटे की देरी से आई। दिल्ली पानीपत एमईएमयू डेढ़ घंटा, नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू आधा घंटा और अमृतसर एक्सप्रेस 40 मिनट और मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें