फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तीन माह से पानी के लिए परेशान महिलाएं पहुंचीं पंचायत मंत्री के घर

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। गर्मी शुरू होते ही नारा गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा गया है। पानी की समस्या को लेकर रविवार को नारा गांव की महिलाएं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के आवास पर पहुंची। वहां मंत्री नहीं मिले। उन्होंने उनके बेटे के सामने पानी की समस्या रखी। इसके बाद पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के बेटे अनिल पंवार ने एक्सईएन को फोन कर समस्या का जल्द से जल्द समाधान की बात कही।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि पिछले तीन महीने से पानी की समस्या बनी हुई है। उन्होंने बताया कि जिस ट्यूबवेल से गांव में पानी आता था वह खराब हो गया है और पब्लिक हेल्थ द्वारा गांव में दूसरी जगह पर नया ट्यूबवेल लगवाया गया था जो शुरू नहीं हो पाया और पानी की समस्या लगातार तीन महीने से बनी हुई है। महिलाओं ने बताया कि इस बारे में सरपंच को भी शिकायत दी गई थी लेकिन सरपंच द्वारा इस बारे में कोई कदम नहीं उठाया गया।
महिलाओं ने दादी सती मंदिर के सामने गंदगी से भरे जोहड़ की सफाई और निर्माण की भी समस्या रखी। जिस पर अनिल पंवार ने बताया कि जिले के अहर और नारा गांव के जोहड़ की निकासी के लिए जल्द काम शुरू हो जाएगा। जोहड़ का निर्माण टेंडर प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। इस मौके पर निर्मला देवी,सावित्री,ओमी,सविता,प्रमिला समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें