फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हिंद दी चादर नाटक का मंचन देख भर आई आंखें

विज्ञापन
हिंद की चादर नाटक का मंचन देखते लोग। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
- गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आर्य पीजी कॉलेज के सभागार में हुआ आयोजन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंद दी चादर नाटक का मंचन बुधवार को आर्य पीजी कॉलेज के सभागार में किया गया। नाटक का मंचन देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। लाइट एंड साउंड शो ने भी सभी का ध्यान खींचा।
विज्ञापन

तीसरी शहीदी यात्रा बुधवार को ऐतिहासिक नगरी पानीपत पहुंची। इसके बाद शाम को आर्य पीजी कॉलेज में हिंद दी चादर नाटक का मंचन किया गया। सिख समुदाय समेत अन्य लोगों ने नाटक का मंचन देखा। रंगकर्मियों की प्रस्तुति देखकर हर कोई हैरान रह गया। सभागार वाहे गुरु के जयकारों से गूंजता रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, पूर्व मेयर अवनीत कौर और हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य मोहनजीत सिंह और भूपेंद्र सिंह रहे। उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं ने मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। इनकी शिक्षाएं हर वर्ग के लिए हितकारी हैं। हमें इनको जीवन में अपनाना चाहिए।

हिंद की चादर नाटक का मंचन देखते लोग। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें