फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत पुलिस ने अदालत से पीओ घोषित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट में आरोपी विशाल उर्फ विशु निवासी कुल्लू, हिमाचल को गिरफ्तार किया। वहीं मारपीट के मामले में फरार आरोपी हर्ष को गिरफ्तार किया है। दोनों जमानत के बाद अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर-29 पुलिस ने हिमाचल के कुल्लू जिले के दलास गांव निवासी आरोपी विशाल उर्फ विशु को गिरफ्तार किया। आरोपी विशाल थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल से बेल पर आने के बाद तारीख पर नहीं आ रहा था। जिस पर अदालत ने आरोपी को पीओ घोषित कर दिया था। वहीं, टीम ने मंगलवार को ज्योति कॉलोनी निवासी आरोपी हर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी हर्ष थाना सेक्टर 13/17 में दर्ज झगड़े के एक मामले में अदालत में पेश नहीं हो रहा था। दोनों को अदालत में पेश किया गया। अदालत से विशाल को जमानत मिल गई। हर्ष को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें