फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बारिश का हाई अलर्ट, अधूरी तैयारियों से तरबतर हो सकता है शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर शहर में हाई अलर्ट घोषित किया है। कई दिन तक चलने वाली इस बारिश के शुरू होने का समय मंगलवार रात या बुधवार अलसुबह का समय दिया गया है। बावजूद इसके सफाई एजेंसियों की तैयारी अधूरी हैं, जो शहर को तरबतर करने का काम कर सकती हैं। हालांकि निगम और पब्लिक हेल्थ प्रशासन अपने दल बल के साथ शहर की सफाई करने में जुटा दिखाई दिया, लेकिन शहर की जिस सफाई के लिए निगम ने टेंडर दिए हैं, उनकी ओर से प्रयास नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि शहर में हर 50 मीटर की दूरी के हिसाब से एक सफाई कर्मचारी की आवश्यकता है, लेकिन अब तक सफाई एजेंसियों की ओर से न तो पूरे कर्मचारी लगाए गए हैं और न मशीनरी।
विज्ञापन

शहर के 26 वार्डों में 20 लाख की आबादी है। करीब 950 किलोमीटर नालों की लंबाई है, लेकिन इनकी सफाई के लिए एजेंसियों ने अब तक पुख्ता प्रबंध नहीं किए हैं। जो एक बार फिर शहर की सड़कों को डुबाने का काम कर सकती हैं। वार्ड नंबर एक से 14 तक जोन नंबर एक के हालात वार्ड नंबर 15 से 26 तक के दूसरे जोन से बेहद खराब हैं। जोन नंबर एक में संजय चौक से लेकर सनौली रोड, कुटानी रोड, बबैल रोड, पुरानी सब्जी मंडी, बरसत रोड, नूरवाला, तहसील कैंप और सबसे ज्यादा बाजार हैं।
ये हैं निकासी की सबसे बड़ी बाधाएं
नगर निगम की ओर से बनाए गए निकासी के नालों का लेवल तक सही नहीं है। जीटी रोड पर एलएनटी के नालों में ही निगम ने अपनी निकासी के प्वाइंट दे रखे हैं। इससे यह नाला ओवरफ्लो होता है और जीटी रोड पर पानी भर जाता है। हैरानी की बात यह है कि जीटी रोड निगम के खुद के नाले तक नहीं हैं। ज्यादा बारिश होने के कारण ड्रेन नंबर एक भी ओवरफ्लो हो जाती है। इससे खाली होने में तीन से चार घंटे का समय लगता है। इसके बाद ही शहर की निकासी हो पाती है। वहीं, ऑउटर एरिया के गलत लेवल के नाले पानी के बहाव का रुख ही बदल देते हैं। इससे बरसाती पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। हालांकि नगर निगम और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि वे बरसाती पानी की निकासी के लिए पूरी तरह तैैयार हैं। अगर एजेंसियों की ओर से काम में चूक मिलती है तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दावा पूरी तैयारी का
निकासी को लेकर निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। भारी बारिश के बावजूद कुछ समय तक पानी जरूर भर सकता है, लेकिन जल्द ही इसकी निकासी भी हो जाएगी।
- जितेंद्र नरवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें