फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शराब तस्करी के लिए हर 100 किमी पर मौजूद रहते थे गुर्गे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पंजाब से बिहार शराब की तस्करी के मास्टरमाइंड ने पूरा जाल बिछा रखा था। सरगना ने हर शहर में अपने गुर्गे लगा रखे थे। ये 100 किलोमीटर की दूरी पर खड़े होते थे और पुलिस की पल-पल की रिपोर्ट देते थे।
विज्ञापन

वहीं हर 120 किलोमीटर पर चालक को बदल दिया जाता था। चालक को 40 हजार रुपये तक वेतन दिया जाता था।
सीआईए-वन की टीम ने सेक्टर-13-17 थाना के अंतर्गत अवैध शराब से भरा कैंटर पकड़ा था। इसमें 502 पेटी शराब की थी। पुलिस ने मोनू व संदीप को गिरफ्तार किया था। कैंटर पर आगे पुलिस लिखवाया था और दोनों सीआरपीएफ की वर्दी पहनकर चलते थे।
पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ तेज की। पुलिस की प्रथम दृष्टया में सामने आया कि पंजाब से शराब लेकर बिहार तक जाने में पूरी सजगता बरती जाती थी।
विज्ञापन

गिरोह का सरगना गाड़ी पर पूरी नजर रखता था। वह अपनी भी पहचान नहीं बताता था। सरगना ने पंजाब से बिहार तक हर 100 किलाेमीटर पर गुर्गे लगा रखे थे। वे पुलिस और अन्य गतिविधियों की पूरी जानकारी उनको देते थे। चालकों को 40 हजार रुपये तक वेतन दिया जाता था और हर 120 किलाेमीटर पर चालक को बदल दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें