फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलो! निगम ने आपको डिफाल्टरों की सूची में शामिल किया है

Tue, 31 Dec 2013 12:17 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हेलो! बिजली निगम ने आपको डिफाल्टरों की सूची में शामिल किया है। डिफाल्टिंग अमाउंट जल्दी जमा कराएं नहीं तो कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन


बिजली निगम ने बड़े डिफाल्टरों पर शिकंजा कसने के लिए यह नई नीति अपनाई है। निगम अधिकारी डिफाल्टरों को फोन कर बिल भरने की सूचना दे रहे हैं। उपभोक्ता द्वारा रिस्पोंस न देने पर सीधा कनेेक्शन काट दिया जाता है।
बिजली निगम ने इस तरह की कार्रवाई सोमवार को शुरू की है और पांच कनेक्शनों को काट दिया है।

इसके बाद इन उपभोक्ताओं की बत्ती गुल हो गई है और परेशानी बढ़ गई है। बिजली निगम द्वारा सुबह से शुरू कार्रवाई शाम तक चली।

निगम अधिकरियों की ओर से तय समय में अगर कोई भी डिफाल्टर उपभोक्ता बिल की बकाया राशि जमा नहीं कराता तो मौके पर पहुुुंचकर सीधा कनेक्शन काटा जा रहा है।

बात यहीं खत्म नहीं होती, कनेक्शन काटने साथ-साथ संबंधित डिफाल्टर उपभोक्ता को जुर्माना भी लगाया जा रहा है। सर्कल में लॉर्ज स्केल (एलएस) कनेक्शन वाले डिफाल्टराें की बात की जाए तो इनकी संख्या सौ से भी ज्यादा है।
विज्ञापन


इनकी बकाया राशि भी कम नहीं है। बकाया राशि 50 हजार से शुरू होकर लाखों में जाती है। सभी की बकाया राशि की करीब 50 करोड़ तक बनती है।

सर्कल में मोबाइल सेवा का इस्तेमाल कर या अन्य माध्यमों से जितनी भी रिकवरी होगी, निगम के जिला अधिकारियाें को इसकी रिपोर्ट मुख्यालय में भेजनी होगी। काम में कोताही पाई गई तो संबंधित अधिकारी कार्यवाही का शिकार होंगे।

रिपोर्ट में बताना होगा कि कितने फोन किए, कितनी रिकवरी हुई और बकाया राशि जमा न कराने पर क्या कार्रवाई हुई।

निगम अधिकारियाें का फोन आने के बाद उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ रही है। विशेष रूप से उद्योगपतियों के पास फोन किए जा रहे हैं।

इनके कनेक्शन 50 केवीए से 999 केवीए तक हैं। उनके पास फोन किए जा रहे हैं। फोन पहुंचने के बाद ही उपभोक्ता बकाया राशि जमा कराने और कुछ छूट पाने के जुगाड़ में जुट रहे हैं।
विज्ञापन


वर्जन
बिजली निगम ने बड़े डिफाल्टरों पर शिकंजा कसा है। ऐसे उपभोक्ताओं को फोन के माध्यम से बिल भरने के लिए कहा जा रहा है। चेताने के बाद भी अगर कोई उपभोक्ता बिल नहीं भरता तो उसको जुर्माना लगाने के साथ कनेक्शन भी काटा जा रहा है। सोमवार को ऐसे पांच उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं।
कशिक मान, एक्सईएन, सिटी डिवीवजन, बिजली निगम, पानीपत 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें