फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बिजली से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बिजली निगम की ओर से वीरवार सुबह 11 बजे रोहतक के राजीव गांधी विद्युत भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में खुला दरबार लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र निपटारा करने के लिए शिकायतें सुनी जाएंगी।
शिकायतों की सुनवाई जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम रोहतक के अध्यक्ष करेंगे।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के परिचालन परिमंडल के अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि यहां केवल वह शिकायतें सुनीं जाएंगी जिनका स्थानीय अधिकारियों से मिलने के बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा हो।
विज्ञापन

ऐसे उपभोक्ता फोरम के समक्ष शिकायत रख सकते हैं। ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली संबंधी केस कोर्ट में विचाराधीन है तथा जिनकी शिकायत या मामला दो वर्ष से पुराना है, वे सुनवाई के पात्र नहीं होंगे। बिजली चोरी संबंधी शिकायतें भी बैठक में नहीं सुनी जाएंगी। ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें