फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 7.5 लाख में डॉक्टर से कराया समझौता, 3.9 लाख खुद हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। तहसील कैंप निवासी महिला का अलग ऑपरेशन करने का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया। महिला ने डॉक्टर के साथ साढ़े सात लाख रुपये में समझौता करने वाले बिचौलिए पर 3.90 लाख रुपये हड़पने के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि आरोपी ने झांसे में लेकर समझौते के पैसे अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके साथ ही उसके बेटे की मोटरसाइकिल भी छीन ली। अब पैसे मांगने पर धमकी दे रहा है। तहसील कैंप थाना पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

तहसील कैंप के रामनगर निवासी सुमन ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने पेट में रसौली का आप्रेशन आधार अस्पताल में कराया था। डॉ. मुकेश सहरावत ने पेट की रसौली का आप्रेशन करते समय बच्चादानी निकाल दी और पेशाब की थैली व पाइप काट दी थी। इस प्रकरण में डॉक्टर के खिलाफ शहर थाने में 16 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी बीच उन्हें अमरजीत मान मिला और कहा कि आप गरीब व्यक्ति हो और आपके पास इलाज के पास पैसे नहीं है। मैं तुम्हारा समझौता करा देता हैं। उसने एक पंचायत में साढ़े सात लाख रुपये में समझौता करा दिया। पंचायत के कहने पर उसने डॉक्टर को माफ कर दिया।
अमरजीत मान ने समझौते के कागजों पर हस्ताक्षर कराकर अपने पास रख लिए और कोई पैसा नहीं दिया। कुछ दिन बाद वह समझौते में मौजूद गैलेक्सी अस्पताल के मालिक कुलदीप देशवाल के पास पहुंची तो उसने बताया कि समझौते की धनराशि में से 3.90 लाख रुपये अमरजीत के खाते में अलग-अलग दिन में ट्रांसफर कर दिए हैं। उन्होंने अमरजीत को दिए पैसों के सबूत भी दिखाए। महिला ने कहा कि उसे तो एक पैसा भी नहीं मिला तो उन्होंने बाकी बचे 3.60 लाख रुपये उसे दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें