फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रेलवे रोड के सामने एलिवेटेड हाईवे का नाम रखा सेवा संकल्प चौक, निकली सेवा ज्योति यात्रा

विज्ञापन
सेवा संकल्प यात्रा का शुभारंभ करते ​शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा। स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जिला सचिवालय परिसर में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन कर सेवा ज्योति यात्रा निकाली। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना। रेलवे रोड के सामने एलिवेटेड हाईवे के नीचे चौक का नाम सेवा संकल्प चौक रखा।
शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि देश आज अपनी सामर्थ्य और क्षमता के बल पर विश्व में नई पहचान बना रहा है। देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का है। किसान, युवा, विद्यार्थी, महिलाएं और श्रमिक सभी देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 25 वर्षों के रोडमैप के साथ भारत आर्थिक व तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बन रहा है।
विज्ञापन


सभा के उपरांत भव्य सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के बीच जिला सचिवालय से शुरू होकर यात्रा लाल बत्ती चौक व नगर पालिका के सामने से गुजरते हुए रेलवे स्टेशन मार्ग पर संपन्न हुई। इसमें शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, शहरी विधायक प्रमोद विज, समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना, भाजपा जिला प्रभारी ललित बत्रा, मेयर कोमल सैनी सहित कई गणमान्य लोग इसमें शामिल रहे।
विज्ञापन


अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में दिए दिशा-निर्देश

समारोह के बाद शिक्षा मंत्री ने जिला सचिवालय में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिले के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण से कानून-व्यवस्था पर चर्चा करते हुए सुरक्षित वातावरण प्रदान करने पर बल दिया। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने आश्वस्त किया कि सभी विकास परियोजनाओं की नियमित निगरानी की जा रही है और उन्हें गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें