फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हरियाणा पुलिस कर्मचारी रेखा और पुत्र सक्षम बने योग प्रेरणा का प्रतीक

Fri, 17 Oct 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
नारायणगढ़ के योग संस्थान में योग करते रेखा और उनके पुत्र सक्षम। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। भारतीय योग संस्थान द्वारा अहलूवालिया धर्मशाला में संचालित प्रात:कालीन योग कक्षा में हरियाणा पुलिस विभाग में कार्यरत रेखा अपनी व्यस्त ड्यूटी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बावजूद नियमित रूप से भाग ले रही हैं हैं और दूसरों को भी योग से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि उनका यह अनुशासन और समर्पण दर्शाता है कि यदि इच्छा शक्ति मजबूत हो तो व्यस्त जीवन में भी स्वास्थ्य और संतुलन के लिए समय निकाला जा सकता है। उनके साथ उनका 7 वर्षीय पुत्र सक्षम भी प्रतिदिन योग कक्षा में आता है। सक्षम वर्तमान में द्वितीय कक्षा का छात्र है और इतनी कम आयु में ही उसकी योग के प्रति लगन और निपुणता देखकर सभी आश्चर्यचकित हो जाते हैं। सक्षम न केवल प्राणायाम कुशलता से करता है, बल्कि शीर्षासन जैसे कठिन आसन को भी सहजता से कर लेता है। उसकी मासूम मुस्कान, आत्मविश्वास और उत्साह योग कक्षा में नई ऊर्जा का संचार करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें