फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हरियाणा बोर्ड के विद्यार्थियों ने दिया संस्कृत व्याकरण का पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा का शनिवार को मनोविज्ञान और संस्कृत व्याकरण विषय का पेपर रहा। इस दौरान हरियाणा बोर्ड और जिला शिक्षा विभाग के उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिले में शिक्षा बोर्ड और जिला शिक्षा विभाग के साथ-साथ पुलिसकर्मियों की सतर्कता व प्रबंधों के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा देकर लौटे विद्यार्थियों ने बताया कि मनोविज्ञान के कुछ प्रश्नों ने उन्हें सोचने पर मजबूर किया लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि परीक्षा में 80 फीसदी से अधिक अंक आएंगे। दूसरी ओर, सीबीएसई 12वीं के विद्यार्थियों ने राजनीतिक विज्ञान विषय का पेपर का पेपर दिया। परीक्षा शांतिपूर्ण रही।
विज्ञापन




हरियाणा शिक्षा बोर्ड के नोडल अधिकारी सुरेश बाल्याण ने बताया कि बोर्ड ने परीक्षा नियम सख्त किए हुए हैं। शिक्षा बोर्ड ने केंद्रों पर सख्ती बढ़ाई हुई है। केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा से एक घंटा पहले तथा छात्रों को आधा घंटा पहले पहुंचने के निर्देश हैं। परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान कोई भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं मिला। बोर्ड की सख्ती के चलते नकल पर अंकुश रहा।

बॉक्स



सोमवार को इन विषयों की होगी परीक्षा

सोमवार 24 मार्च को सीबीएसई 12वीं का संस्कृत कोर विषय का पेपर होगा। हरियाणा बोर्ड में 12वीं कक्षा का भूगोल विषय का पेपर होगा। सीबीएसई की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से और हरियाणा बोर्ड की परीक्षा दोपहर 12.30 बजे से शुरू होंगी।
विज्ञापन



वर्जन-

हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान ऑब्जर्वर तथा उड़नदस्तों की टीमों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षाओं को नकल रहित आयोजित करवाने के कड़े प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन

- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें