फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शाहपुर के हर्ष ने कुश्ती में बढ़ाया मान, अब ओलंपिक का है सपना

Thu, 11 Jun 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
हर्ष।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिले के शाहपुर गांव के हर्ष कुश्ती के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। वह जिला स्तर पर कई पदक अपने नाम कर चुके हैं। वर्ष 2025 में आयोजित अंडर-15 राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप में उन्होंने कांस्य पदक जीतकर प्रतिभा का परिचय दिया।
इसी क्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में भी भाग लिया। हालांकि इस प्रतियोगिता में वह पदक हासिल नहीं कर सके, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर उन्होंने महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किया। हर्ष करीब 10 वर्ष की उम्र से ही कुश्ती का अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में वह शाहपुर स्थित कृष्ण कुंडू स्पोर्ट्स एकेडमी में कोच कृष्ण और प्रदीप के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। हर्ष ने बताया कि वह साधारण किसान परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता दिनेश कुमार खेतीबाड़ी करते हैं, जबकि माता अंजू गृहिणी हैं। उनके माता-पिता उन्हें खेल में आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें