फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हरिनारायण ने लंबी कूद में केयूके का 58 वर्ष पुराना तोड़ा रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज के खिलाड़ी हरिनारायण ने लंबी कूद में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र का 58 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हरिनाराण ने विश्वविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2024 में 7.32 मीटर लंबी कूद लगाई है। इससे पहले 7.09 मीटर का रिकॉर्ड था। इनके अलावा कॉलेज के खिलाड़ियों ने पांच और दस हजार के अलावा चार गुना 400 मीटर की रिले रेस में भी पदक जीते हैं। हरिनारायण का चयन ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी के लिए हुआ है।
विज्ञापन

कॉलेज में शनिवार को विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्रधान दिनेश गोयल, प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा और शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सुशीला बेनीवाल ने खिलाड़ियों की प्रतिभा की सराहना की।
प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि पहले खेलों में भाग लेना समय की बर्बादी माना जाता था। वर्तमान में खेलों में भाग लेने से हमें बहुत फायदे मिलते हैं। व्यक्ति का रूप और व्यक्तित्व खेलों से ही बनता और निखरता है। खेल के मैदान और मुकाबले में हर खिलाड़ी अगर लगन के साथ भाग ले तो इससे न सिर्फ हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि इन खिलाड़ियो की उपलब्धि अत्यंत महत्वपूर्ण है। क्योंकि इससे इन्हें खुद के जीवन में सफलता मिलेगी और इनसे दूसरे विद्यार्थियों को भी भरपूर प्रेरणा मिलेगी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एक प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है। उन्हाेंने बताया कि केयूके की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2024 में कॉलेज के कई खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
हरिनारायण ने लंबी कूद में 7.32 मीटर की कूद लगाई। उन्होंने विश्वविद्यालय का 58 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। यह कॉलेज के साथ खिलाड़ी की बड़ी उपलब्धि है। कॉलेज के खिलाड़ी नीरज ने पांच हजार और दस हजार मीटर की दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया।
चार गुना 400 मीटर मिश्रित रिले की दौड़ में कोमल, अन्नू, अंकुश और प्रशांत ने कांस्य पदक जीता है। चार गुना 100 मीटर महिला और पुरुष रिले दौड़ में अंकुश, रजत, ऋतिक, अरमान, कोमल, रिधि, चांदनी और सोनल की टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
पांच व दस हजार मीटर रेस में एक रजत और पांच कांस्य पदक सहित सात पदक जीते हैं। हरिनारायण इससे पहले भी हरियाणा स्टेट यूथ चैंपियनशिप में लंबी कूद में स्वर्ण और ट्रिपल लेग कूद में रजत पदक जीत चुके हैं। खेलो हरियाणा स्टेट में भी हरिनारायण ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए रजत पदक हासिल किया है। नीरज भी इससे पहले जूनियर हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इस मौके पर डॉ. एसके वर्मा, प्रो. रेखा, प्रो. अंकुश, प्रो. आनंद आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें