फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हैंडलूम व्यापारी से निवेश का झांसा देकर 38 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हैंडलूम के एक व्यापारी से कंपनी में निवेश कर 40 सप्ताह में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 38 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कंपनी के एजेंट समेत सात लोगों पर ठगी के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

जगदीश नगर के उस्मान ने पुलिस का दी शिकायत में बताया कि वह हैंडलूम का काम करता है। उसकी कुटानी रोड के ताज अली के साथ पहचान थी। ताज और सुरेंद्र ने वर्ष 2016 में उसकी फैक्टरी में उसे योजना के बारे में बताया था। दोनों ने कंपनी के सेमिनार की वीडियो और फोटो भी दिखाए और कहा कि कंपनी में निवेश करने पर 40 सप्ताह में पैसा दोगुना हो जाएगा। आरोपियों ने उसकी मुलाकात निर्दोष, अंजली, राहुल तोमर से कराई।
इसके बाद थोडे-थोड़े कर 38 लाख रुपये जमा करा लिए। सितंबर 2023 में कंपनी का गोवा में सेमिनार हुआ था। जिसमें करीब 400 लोग टूर पर गए थे। जहां पर कुछ अन्य व्यक्तियों से भी उसकी मुलाकात कराई। इसके कुछ दिन बाद पता चला कि कंपनी बंद हो गई है। थाना किला पुलिस ने आरोपियों रिंकू टांडा, सोनिया पत्नी रिंकू, निर्दोष कुमार, अंजली पत्नी निर्दोष, ताज अली, सुरेंद्र तोमर और राहुल तोमर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें