फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हैंडलूम उद्यमी की अपने शोरूम की लिफ्ट में गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एसडी काॅलेज राेड स्थित हैंडलूम मार्केट स्थित जय हैंडलूम के मालिक रमेश संदूजा की शुक्रवार शाम को पहली मंजिल से लिफ्ट से नीचे गिरने से मौत हो गई। हादसा बिजली जाने के बाद अंधेरे के चलते खुली जगह होने पर नीचे गिरने से हुआ। वहीं कारोबारी के इकलौते बेटे की डेढ़ साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। थाना शहर की पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन

सेक्टर 12 के रमेश संदूजा (60) का एसडी काॅलेज राेड पर जय हैंडलूम के नाम से शोरूम है। वे शुक्रवार शाम को करीब पांच बजे पहली मंजिल पर माल की जांच करने गए थे। लिफ्ट दूसरी मंजिल पर थी। वे पहली मंजिल पर लिफ्ट खुली थी। इस दौरान माल की जांच करते समय अंधेरा होने पर वे पैर फिसलने के कारण नीचे बेसमेंट में गिर गए। उनकी आवाज सुनकर लेबर नीचे गई तो वे बेसमेंट में लिफ्ट की खाली जगह के साथ पड़े थे। घटना के बाद आसपास के दुकानदार पहुंचे और उनको एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। थाना शहर पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया। उद्यमी राकेश चुघ ने बताया कि उनके मामा रमेश संदूजा की रिसालू रोड पर हैंडलूम की फैक्टरी है। उनके बेटे सचिन की दाे साल पहले बीमारी के चलते माैत हाे गई थी। एक बेटी शादीशुदा है। पत्नी मंजू व अन्य परिजनाें का राे-राेकर बुरा हाल है। थाना शहर के प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि हादसा लिफ्ट की जगह से नीचे गिरने से हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ब्यरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें