पानीपत। कुटानी राेड पर शुक्रवार को सुबह ब्रेकर पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से पीछे बैठी बुजुर्ग महिला की नीचे गिरने से मौत हो गई। किला थाना पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
पहलवान चाैक निवासी पवन ने बताया कि उनकी मां साेना (70) राेजाना की तरह पशुओं के लिए चारा काटकर उनके मामा के घर कुटानी राेड जा रही थी। उन्होंने रास्ते में एक बाइक सवार से लिफ्ट ले ली। वह पशु चारा बाइक पर रखकर जा रहे थे। रास्ते में एक ब्रेकर से बाइक गुजरी ताे चालक का संतुलन बिगड़ गया। जिस वजह से उनकी मां सिर के बल सड़क पर जा गिरी। वे गंभीर रूप से घायल हाे गई। सूचना पर मामा और वह माैके पर पहुंचे। वे उनको जिला नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे।। जहां चिकित्सकों ने उनकाे मृत घाेषित कर दिया। किला थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। संवाद