फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: कट्टे में मिला महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव, गांव शिमला गुजरान में गंदे नाले की घटना

Thu, 15 Feb 2024 01:15 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। जानकारी के अनुसार गांव शिमला गुजरान गांव में गंदे नाले की घटना बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के शिमला गुजरात गांव के गंदे नाले में एक महिला का शव  गली सड़ी हालत में मिला है। महिला की हत्या कर शव को कट्टे में डालकर फेंका गया था। एक महिला ने नाले में कट्टे को पड़ा देखा। कट्टे से बाहर पैर निकले हुए थे। महिला ने उसको किनारे लाकर जांच तो उसमें महिला का शव मिला। उसने इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी। सरपंच ने बापौली थाना पुलिस को मौके पर बुलाया पुलिस ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की और शव को कट्टे से बाहर निकाल कर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। अब तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


बापौली थाना प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह 9:00 बजे गांव शिमला गुजरात के गंदे नाले में महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे यहां एक कट्टे में महिला का शव था। महिला की गला काटकर हत्या की गई है। शव करीबन 10 से 15 दिन पुराना है ।कुत्तों ने शव के पैर नोच रखे थे । शव  गली साड़ी हालत में है और अर्धनग्न अवस्था में है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है ।शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। महिला की मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें