फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर में मनाया गया गुरु तेग बहादुर का 350 सालाना शहीदी दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बाबा बंदा सिंह बहादुर सिख संप्रदाय द्वारा 19 अप्रैल शनिवार को गुरु तेग बहादुर का 350 सालापस शहीदी दिवस मनाया गया। शहीदी दिवस तहसील कैंप स्थित अशोक नगर में गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर में मनाया गया। समागम में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। समागम में मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा रहे। इसमें दूर-दराज के हजूरी जत्थों ने गुरु तेग बहादुर के जीवन पर भी गुरबाणी की और संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

समागम में अमृतसर के श्री दरबार साहिब से जबड़तोड़ सिंह हजूर रागी, मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा से गुरप्रीत सिंह, श्री सुखमणी साहिब सेवा सोसाइटी, बहन पुनीत कौर, कंवीनर बाबा बंदा सिंह बहादुर सिख संप्रदाय, पाहवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार शिव शंकर आदि ने समागम में कीर्तन व गुरुमत विचारों से संगत को निहाल किया। संप्रदाय के संपादक ने बताया कि यह समागम साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी व बाबा बंदा सिंह बहादुर के दसवें वंशज व वर्तमान गद्दीनशीन डेरा बाबा बंदा बहादुर रियासी, जम्मू-कश्मीर बाबा जतिंद्र पाल सिंह सोढ़ी की उपस्थिति में संपूर्ण हुआ। समागम में गुरु तेग बहादुर के जीवन तथ्यों का कीर्तन व गुरबाणी के माध्यम से संगत को अवगत कराया गया। वहीं कीर्तन कर संगत को निहाल किया गया। समागम के समापन पर अटूट लंगर बरताया गया। इस अवसर पर राजकुमार खुराना, सुरेंद्र भयाना, अशोक चावला, प्रवीण गुलाटी, हरनीत सिंह, मधु सोनी, जतिन सोनी, राहुल धींगड़ा, विशाल हंस और कपिल ढींगरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें