पानीपत। जीडीआर स्थित एनवी आर्चरी अकादमी में आयोजित तीसरी पानीपत जिला स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के 150 से अधिक तीरंदाजों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान अंडर-9 इंंडियन राउंड के लड़कों में गुरप्रताप और लड़कियों में वंशु ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं समाजसेवी हरपाल ढांडा ने औपचारिक तीर चलाकर चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। जूनियर तीरंदाजों को कांग्रेसी नेता विजय जैन और पूर्व मेयर अवनीत कौर ने अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
पानीपत जिला तीरंदाजी संघ के महासचिव एवं प्रशिक्षक नागेश्वर वशिष्ठ ने चैंपियनशिप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तीरंदाजी में युवाओं का भविष्य सुरक्षित है। वे इस खेल में भी भविष्य बना सकते हैं। पानीपत तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र मोर ने कहा कि तीरंदाजी का प्रशिक्षण लेने के लिए युवा लगातार आगे आ रहे हैं। इस मौके पर सोनम राजोरा, पानीपत तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष अंजुम अंसारी मौजूद रहे।
ये रहे परिणाम
अंडर-9 इंडियन राउंड लड़कों में गुरप्रताप पाइट स्कूल अंसल प्रथम, हर्षित द एक्सेल इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय और विहान सेंटेनियल स्कूल तृतीय रहा। लड़कियों में वंशु पाइट स्कूल हुडा प्रथम, अनविशा श्री चैतन्य स्कूल द्वितीय और सौम्या बालविकास स्कूल तृतीय रही। अंडर- 9 इंडियन राउंड (टीम) में स्मॉल वंडर स्कूल के शोर्या, काविश, अक्षन व वियान प्रथम, माउंट आबू स्कूल के विराज, श्रेयांश, युग व आर्यन द्वितीय स्थान पर रहे।
अंडर-13 इंडियन राउंड लड़कों में प्रक्षित बीवीपीएस स्कूल, आयु कुमार श्री चैतन्य स्कूल व मनशांत स्मॉल वंडर स्कूल और लड़कियों में एंजेल माउंट आबू स्कूल, दीप (माउंट आबू स्कूल व शाइन एक्सेल इंटरनेशनल स्कूल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। अंडर-13 इंडियन राउंड (टीम इवेंट) में माउंट आबू स्कूल, एक्सेल इंटरनेशनल स्कूल व स्मॉल वंडर स्कूल अंडर-15 इंडियन राउंड (लड़कों) में शैलेश्वर एमएएसडी स्कूल, निवरांशु (पाइट एनएफएल) व कुशाग्र (पाइट एनएफएल) क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
अंडर-15 इंडियन राउंड (लड़कियां) में अक्षरा (पाइट एनएफएल स्कूल) प्रथम व कमलाशु (पाइट एनएफएल स्कूल) द्वितीय रही। अंडर-17 इंडियन राउंड (लड़कों) में शैलेश्वर (एमएएसडी पब्लिक स्कूल), प्रिंस (जेएनवी स्कूल) व दकाश (जेएनवी स्कूल) प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर इंडियन राउंड (लड़कों) में आर्यन (एनवी आर्चरी अकादमी) प्रथम रहा।
अंडर 13 कंपाउंड राउंड (लड़कों) में कार्तिक (दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल) पहले, वंश (बीवीपीएस स्कूल) दूसरे और प्रिक्षित (बीवीपीएस स्कूल) तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-15 कंपाउंड राउंड (लड़काें) में प्रियांशु (श्री चैतन्य स्कूल) प्रथम, वंश (बीवीपीएस स्कूल) द्वितीय और युवराज (पाइट एनएफएल स्कूल) तृतीय रहा। अंडर-17 कंपाउंड राउंड (लड़कों) में अहान (बीवीपीएस स्कूल) प्रथम व सिरांशु (बीवीपीएस स्कूल) द्वितीय रहे। अंडर-19 कंपाउंड राउंड (लड़कों) में यश (आईबी कॉलेज) प्रथम, अहान (बीवीपीएस स्कूल) द्वितीय और प्रिक्षित (बीवीपीएस स्कूल) तृतीय रहा।
सीनियर कंपाउंड राउंड (लड़कों) में हर्षित (एसडीवीएम स्कूल), यश (आईबी कॉलेज) व कार्तिक (आर्य पीजीएल कॉलेज) क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहा। अंडर 17 रिकर्व राउंड (लड़कों) में राहुल गुप्ता (बीवीपीएस स्कूल), उनात (आरएनएम स्कूल) व शुभम (जीएसएसएस) और अंडर-19 रिकर्व राउंड (लड़के) में राहुल गुप्ता (बीवीपीएस स्कूल), दक्ष वर्मा (जीएसएसएस स्कूल) व आर्यन (जीएसएसएस स्कूल) क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर रिकर्व राउंड (लड़कों) में मुकेश कुमार (एनवी तीरंदाजी अकादमी) प्रथम, राहुल गुप्ता (बीवीपीएस स्कूल) द्वितीय और विनय (एसडी कॉलेज) तृतीय स्थान पर रहा।