बापौली। बापौली स्थित आर्मी बॉक्सिंग एकेडमी के बॉक्सर शुभम शर्मा का दुबई में आयोजित जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चयन हुआ है। उन्हाेंने एनबीए रोहतक में चल रही ट्रायल में 46-48 किग्रा. भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शुभम शर्मा 30 अगस्त से नौ सितंबर को आयोजित चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
कोच सुनील पंवार ने बताया कि शुभम शर्मा दुबई में आयोजित जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला के बॉक्सर हिसार में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए थे।