फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: पानीपत के GRP सब इंस्पेक्टर की मौत, अंबाला कैंट में ड्यूटी के दौरान आया हार्ट अटैक

Fri, 16 Feb 2024 01:25 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

किसान आंदोलन में पानीपत जीआरपी में तैनात एसआई हीरालाल की मौत हुई है। परिजनों ने बताया कि हीरालाल को तीन-चार तीन पहले समालखा चौकी से अंबाला भेजा गया था। जहां ड्यूटी के दौरान हीरालाल को हार्ट अटैक आ गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसानों के दिल्ली कूच के दौरान अंबाला कैंट में तैनात पानीपत जीआरपी के एसआई हीरालाल की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हीरालाल को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आया था। सब इंस्पेक्टर हीरालाल मूलरूप से सोनीपत के खरखौदा गांव का है जोकि पानीपत में रहता है। परिजनों ने बताया कि हीरालाल को तीन-चार तीन पहले समालखा चौकी से अंबाला भेजा गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
सब इंस्पेक्टर हीरालाल को तीन-चार दिन पहले अंबाला मुख्यालय भेजा गया था। मुख्यालय से उनकी ड्यूटी किसानों के दिल्ली कूच आंदोलन में लगी थी। उनको शुक्रवार को हीरालाल की मौत की सूचना मिली है। जीआरपी पीड़ित परिवार के साथ है। -सूरत पाल सिंह, प्रभारी, जीआरपी पानीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें