फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएमबी कट पर लगेगी ग्रिल, डाहर चौक पर लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना होने के संभावित ब्लैक स्पॉट का मंगलवार को जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान जीटी रोड पर बीबीएमबी कट के पास ग्रिल लगाने, डाहर चौक पर लाइट लगाने समेत गांव पट्टीकल्याणा चौक पर ब्लिंककिंग लाइट लगाने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

दो दिन पहले ही डीसी ने रोड सेफ्टी की बैठक लेते हुए जिला प्रशासनिक अधिकारियों से ऐसे संभावित स्थलों का दौरा करने का आदेश दिया, जहां धुंध और कोहरे की वजह से दुर्घटनाएं की आशंका रहती है। इस पर सीटीएम राजेश सोनी, डीटीओ पूजा और डीएसपी संदीप कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर विभिन्न दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट का दौरा कर उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
नगराधीश राजेश सोनी ने बताया कि ठंड के समय में धुंध ज्यादा पड़ती है। इसे देखते हुए सड़क सुरक्षा सप्ताह की बैठक में चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि बीबीएमबी कट के पास ग्रिल लगाने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही गांव पट्टीकल्याणा के पास जीटी रोड पर ब्लिंकिंग लाइट लगवाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि अंधेरे में रास्ते का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें