फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क पर बिखरी बजरी दे रही पीड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। पुराना हरिद्वार रोड का आधा अधूरा निर्माण कांवड़ियों को पीड़ा पहुंचाने लगा है। लंबे रास्ते में पुराना हरिद्वार रोड पर गड्ढे और बजरी उनकी दर्द और पीड़ा दोनों बढ़ा रही है। गड्ढों में चोटिल होने के बाद बजरी लगने से पैर खराब हो रहे हैं। उनको यहां एक-एक कदम फूंक-फूंककर रखना पड़ रहा है। जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ दावों की मरहम लगा रहे हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार से कांवड़ियों का आना तेज हो गया है। अब कांवड़ियों का पूरा समूह एक साथ आ रहा है। इसमें राजस्थान और प्रदेश के इस तरफ के जिलों के कांवड़िएं आ रहे हैं। वे पीछे सड़क सामान्य मिलने पर तेज गति में आ रहे हैं। यमुना नदी पार कर पानीपत में दाखिल होते ही उनकी गति कम हो जाती है। इसका बड़ा कारण सड़क पर गड्ढे और बजरी निकलना है।

कोट्स फोटो
सड़कों पर कई जगह गड्ढे
सनौली खुर्द निवासी राममेहर त्यागी ने बताया कि पुराना हरिद्वार रोड खस्ता है। कई जगह सड़क पर गड्ढे नजर आते हैं। अब कांवड़ियों का मेला शुरू हो गया। कुछ लोग नंगे पांव कांवड़ लेकर आते हैं। सड़क पर बजरी निकलने के चलते उनको पीड़ा होती है। पिछले कई साल से इसी हाल से कांवड़ियों को गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन




कोट्स फोटो
अधिकारी हर बार देते हैं आश्वासन
सनौली खुर्द निवासी पपिंद्र ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य की मांग कई साल से उठा रहे हैं। अधिकारी हर बार आश्वासन देते हैं। इसका समाधान नहीं किया जा रहा है। अब कांवड़ियों की परेशानी व पीड़ा देखी नहीं जाती। वे टूटी सड़कों में चोटिल हो रहे हैं। प्रशासन को इसके लिए आगे आना चाहिए।
वर्जन :
पुराना हरिद्वार रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। ठेकेदार को कांवड़ यात्रा को लेकर व्यवस्था बनाने के आदेश दिए हैं। यहां उनको किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

रविंद्र कादियान, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें