फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने की आम नागरिकों के साथ एसटी बस से यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने परंपरागत प्रोटोकॉल और वीवीआईपी यातायात व्यवस्था को दरकिनार करते हुए, एक प्रेरणादायी पहल के तहत गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम की एसटी बस सेवा से आम नागरिकों के साथ यात्रा कर आणंद पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने आणंद कृषि विश्वविद्यालय के बीएसीए ऑडिटोरियम हॉल में आत्मा परियोजना और आणंद कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्राकृतिक कृषि परिसंवाद में भाग लिया। राज्यपाल ने इस यात्रा के लिए ऑनलाइन एडवांस बुकिंग के माध्यम से नॉन-एसी सुपर डीलक्स श्रेणी की एसटी बस में तीन टिकटों का आरक्षण करवाया था। यह बस विसनगर से आणंद के लिए चलने वाली ऑर्डिनरी बस सेवा थी। रविवार राज्यपाल आचार्य देवव्रत अचानक राजभवन से बिना किसी औपचारिक घोषणा के गांधीनगर एसटी डिपो पहुंचे और वहां से आम यात्रियों के साथ बस में सवार हुए। बस ने अपने निर्धारित रूट और स्टॉपेज के अनुसार चलते हुए सुबह 10 बजकर15 मिनट पर आणंद बस स्टेशन पर राज्यपाल को पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें