फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के हित में कार्य कर रही केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार : नायब सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को प्रदेश के 83633 लाभार्थियों को तीन योजनाओं में 100 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ दिया। पानीपत की अनाज मंडी में दोपहर बाद आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, डाॅ. भीम राव आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना और मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 1062 लाभार्थियों को मौके पर ही योजना के लाभ संबंधी अधिकार पत्र प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने मंच पर एक बुजुर्ग लाभार्थी महिला का पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश की डबल इंंजन सरकार को गरीब हितैषी बताया। साथ ही कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में गरीबों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। बिचौलियों व कमीशनखोरों की मनमानी चलती थी, लेकिन भाजपा सरकार में न कोई बिचौलिया है, न कट, न कमीशन और न ही किसी सिफारिश के लिए चक्कर काटने की जरूरत है। योजनाओं का लाभ सीधे पात्रों के खातों में पहुंच रहा है।
उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 75,330 नए लाभार्थियों को पेंशन के रूप में 22.59 करोड़ रुपये की राशि जारी की। वहीं डॉ. बीआर आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत 2003 लाभार्थियों को 15.09 करोड़ रुपये की सहायता राशि मकान मरम्मत के लिए जारी की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 100-100 वर्ग गज के 6,300 लाभार्थियों को अधिकार पत्र व एक-एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता के पत्र प्रदान किए गए। ऐसे लाभार्थियों को लगभग 63 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा। पंचायत और सहकारिता राज्यमंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि कांग्रेस सरकार 60 साल में गरीबों के लिए जो कार्य नहीं कर पाई, उसे भाजपा की सरकार ने 10 वर्षों में कर दिखाया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री पंकज अग्रवाल,आवास विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद साईन, मुख्यमंत्री की अतिरिक्त प्रधान सचिव असीमा बराड़, पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, गजेंद्र सलुजा, जिला कृष्ण छौक्कर, पूर्व मेयर अवनीत कौर, एडीसी डॉ. पंकज यादव, एसपी अजीत सिंह शेखावत व सीईओ जिला परिषद गौरव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें