फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सात फेरे संग ली नशा मुक्ति की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रारंभ एक नई शुरुआत संस्था की ओर से आयोजित द्वितीय सामूहिक विवाह उत्सव में 20 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। वर-वधू ने सात फेरे लेने के साथ नशा मुक्ति की शपथ ली। उनको तुलसी के पौधे भी भेंट किए गए। संस्था ने जोड़ों को दैनिक प्रयोग में आने वाला हर संभव सामान दिया। इसके साथ शहरवासी कन्यादान को लेकर आगे आए।
विज्ञापन

प्रारंभ एक नई शुरुआत संस्था द्वारा द्वितीय सामूहिक विवाह उत्सव रविवार को सेक्टर-25 स्थित दी एंबीयंस गार्डन में किया गया। मुख्यातिथि पंचायत राज्यमंत्री महिपाल ढांडा, शहरी विधायक प्रमोद विज, पूर्व मेयर अवनीत कौर, कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल, पूर्व पार्षद विजय जैन व जिला परिषद के उपाध्यक्ष आर्य सुरेश मलिक रहे। अध्यक्षता सिद्धार्थ गुप्ता ने की। अतिथियों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। महिपाल ढांडा ने कहा कि हर व्यक्ति को किसी न किसी सामाजिक या धार्मिक संस्था के साथ मिलकर समाजहित के कार्य करने चाहिए। इससे लोगों को समाज के साथ जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने प्रारंभ एक नई शुरुआत संस्था के प्रयासों की सराहना की।
पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा की। संस्था के संस्थापक दीपक गोयल ने बताया कि यह दूसरा सामूहिक विवाह उत्सव है। पहले उत्सव में 14 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे थे। वे आगे भी सामाजिक कार्य जारी रखेंगे। पूर्व जिला पार्षद रंजीता कौशिक ने वर वधू को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस मौके पर महासचिव अंकुश जिंदल, कोषाध्यक्ष कपिल गुप्ता, विकास गोयल, वैभव कक्कड़, अजय जिंदल, नितिन गर्ग, अमित गोयल, अंकित गुप्ता व प्रदीप बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बॉक्स
कन्यादान और दैनिक जरूरत का दिया सामान
संस्था के महासचिव अंकुश जिंदल ने बताया कि वर वधू का दैनिक प्रयोग में आने वाला सामान दिया गया। इसमें सिंगल बेड, अलमारी, मेज, कुर्सी, सिलाई मशीन, 51 बर्तन, कूकर, कढ़ाई, संदूक, पंखा, दीवार घड़ी, हाथ घड़ी, अटैची, मेकअप किट, लड़की का लहंगा, मिक्सी, एलईडी प्रमुख रहा। गहनों में कान की बाली, कोका, पाजेब एक जोड़ी, चुटकी, मंगलसूत्र, माथे का टीका दिया गया। प्रत्येक को 11-11 सौ रुपये कन्यादान दिया गया। सामूहिक विवाह उत्सव में कन्यादान को लेकर शहरवासी आगे आए। कांता रानी व महावीर बंसल, रीना व डॉ. गौरव श्रीवास्तव, संतोष व अशोक गोयल, सीता देवी व जगदीश राय गुप्ता, सन्नी व अजय जिंदल, आरती व हितांशु गोयल, स्वीटी व विकास गर्ग, कामिनी व विजय सेठी, सुनीता व राम रतन गर्ग, पिंकी व प्रदीप कक्कड़, निर्मल व जयकुमार गोयल ने कन्यादान किया। वर व वधू पक्ष के परिजनों के खाने की भी व्यवस्था की गई।


बॉक्स
ये जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे
द्वितीय सामूहिक विवाह उत्सव में सुनीता-विकास, रेखा-कमल, गंगा-विनोद, जमना-राजू, शालू-नीरज, पूजा-विजय शादी के बंधन में बंधे। इनके अलावा मन्नत-राहुल, प्रतिमा शर्मा-टिंकू सिंह, आशु-रवि कुमार, स्वाति-सुरेंद्र, ममता-जितेंद्र, सीमा-राहुल, रितु देवी-राहुल, रीना-सोनू कुमार, प्रियंका-पावनी, प्रिय-मोहित, पायल-गुरदयाल सिंह, पिंकी-रिंकू, भारती-विजय, रीना-रवि, मोनिका-अमन और नेहा-अंकुश एक दूजे के हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें