फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी दिलाने में भूमिका निभाने पर मिला सम्मान

विज्ञापन
पानीपत। एसपी शशांक कुमार सावन डीएसपी संदीप कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले दोषियों को फांसी की सजा दिलवाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को एसपी ने सम्मानित किया। उन्हें एसपी कार्यालय में बुलाकर प्रशस्तिपत्र सौंपा। एसपी के बताया कि दोषियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट लेकर गई। पुलिस ने 20 दिन में ही चालान तैयार कर कोर्ट में पेश किया, 21 गवाहों की गवाही करवाने के साथ ही भौतिक साक्ष्य पेश किए। इससे न्यायालय ने सभी कार्रवाई पूर्ण होने पर फैसला सुनाते हुए दोनों दोषियों को 18 फरवरी को फांसी की सजा सुनाई।
विज्ञापन

एसपी शशांक कुमार सावन ने बुधवार को अपने कार्यालय में उस समय थाना मतलौडा के प्रभारी रह चुके इंस्पेक्टर संदीप वर्तमान में डीएसपी, एफएसएल इंचार्ज डॉ. नीलम आर्य, उरलाना चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर रामेश्वर दत वर्तमान में रिटायर्ट इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर रकम सिंह, मुख्य सिपाही सतीश और सिपाही अमित को सम्मानित किया। एसपी ने कहा कि उक्त मामले में आरोपियों को न्यायालय से सजा दिलवाने में इन्होंने जो मुख्य भूमिका निभाई है, वह सराहनीय है। यह केस भारत सरकार गृह मंत्रालय को मेडल की सिफारिश के लिए भेजा जाएगा। साथ ही एसओपी बनाई जाएगी ताकि इस प्रकार के केसों में सजा दिलवाने में सहायता मिल सके।
यह था मामला
एक गांव में 13 जनवरी 2018 की देर शाम 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने हत्या कर बच्ची के शव को चौपाल के पास फेंक दिया था। पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पाल के शव गृह में रखवाने के साथ ही बच्ची के मामा की शिकायत पर हत्या की धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज कर विभिन्न पहलुओं पर छानबीन करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने 14 जनवरी की देर शाम वारदात का पर्दाफाश करते हुए आरोपी प्रदीप और सागर उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया गया था। पहले से दर्ज मुकदमे में आईपासी की धारा 201,34 और 6 पॉक्सो एक्ट शामिल की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें