पानीपत। चोरों ने सेक्टर 25 में एक निर्माणाधीन कोठी में घुसपैठ कर लाखों का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने यहां से कार भी चोरी करने का प्रयास किया लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए। पीड़ित ने इसकी शिकायत चांदनी बाग पुलिस थाना में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। मस्ताना चौक निवासी भोला सिंह ने बताया कि उसकी सेक्टर 25 में कोठी है। वह शुक्रवार को किसी काम से बाहर गए थे।
शुक्रवार रात को चोरों ने उसकी कोठी में घुसकर बाथरूम फीटिंग का सामान, एंगल वॉल, बिजली के आठ बंडल, कुंडी व अन्य सामान चोरी मिला। चोरों ने कार की चाबी भी निकाल ली। उन्होंने कार को भी बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन वह कार नहीं निकल सके। उसका लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उसकी पुलिस से मांग है कि चोरों का पता लगाकर कार्रवाई की जाए।