पानीपत। जाटल रोड स्थित गारमेंट्स की दुकान का शटर उखाड़कर और शीशा तोड़कर चोर अंदर घुसे और हजारों रुपये का सामान पार कर ले गए। वीरवार सुबह पड़ोसी दुकानदार ने चोरी की घटना की सूचना दी। तब मौके पर दुकानदार पहुंचा और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव जाटल निवासी संदीप शर्मा ने बताया कि उसने पांच माह पहले जाटल रोड पर रेडीमेंट गारमेंट की दुकान की थी। वह हर रोज की तरफ दुकान बंद कर रात करीब नौ बजे घर जाता है। आठ दिसंबर की रात को भी वह घर चला गया। नौ दिसंबर की सुबह पड़ोसी दुकानदार राजेश शर्मा ने उसे दुकान का शटर उखड़ा होने की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचा तो दुकान के शटर के साथ शीशा भी टूटा हुआ था। उसने अंदर जाकर सामान चेक किया तो गारमेंट्स का सामान चोरी मिला। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।