पानीपत। गांव निजामपुर में निर्माणाधीन श्मशान घाट के अंदर से चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। ठेकेदार ने सदर थाना पुलिस को शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव निजामपुर निवासी राहुल ने बताया कि उसने बाबरपुर मंडी में श्मशान घाट बनाने का ठेका ले रखा है। पिछले चार माह से कार्य चल रहा है। पीड़ित ने बताया कि 25 जनवरी को उन्होंने लेंटर लगाने का कार्य शुरू किया था। देर शाम होने पर वह शटरिंग का सामान अंदर रख कर कर चले गए थे। वह 26 जनवरी को कार्य स्थल पर पहुंचे तो उन्हें शटरिंग का सामान चोरी मिला। इसमें 368 लोहे की शटरिंग की प्लेट, 14 लोहे के गार्टर, 252 सीमेंट कट्टे, 48 बडंल सरिया लोहे का, दो कटर मशीन, बिजली की फिटिंग का सामान शामिल है।
ठेकेदार ने बताया कि लोहे की प्लेट पर अंग्रेजी शब्दों में ‘ए वी’ लिखा हुआ है जबकि सीमेंट के कट्टों पर श्रीसीमेंट का मार्का है, ठेकेदार की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।