पानीपत। सेक्टर-29 पार्ट-टू स्थित मक्कड़ फेब्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में शुक्रवार को आग लग गई। इससे फैक्टरी में लगी लाखों रुपये की मशीनें जलकर नष्ट हो गई। इसके साथ फैक्टरी में रखे कंबल और कच्चे माल की गांठें भी जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की नौ गाड़ियों के मौके पर पहुंची और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग इतनी भयंकर थी कि इससे फैक्टरी का भवन भी खराब गया।
गनीमत रही कि इस आगजनी की घटना में किसी को जान की हानि नहीं हुई। आग लगते ही फैक्टरी में काम करने वाले सभी मजदूर और कारीगर सकुशल बाहर निकल गए। सेक्टर-11/12 के साई बाबा चौक निवासी अश्वनी कुमार ने बताया कि उनकी मक्कड़ फेब्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से सेक्टर 29 के पार्ट-टू में फैक्टरी है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक से फैक्टरी में आग लग गई। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि ये आग मशीनों या वायरिंग में हुए शार्ट सर्किट के कारण लगी है।