फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हैंडीक्राफ्ट फैक्टरी में आग से जला सामान

विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग। विभाग
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-25 पार्ट-2 में बुधवार देर शाम को अशोक हैंडीक्राफ्ट फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी में काम कर रहे 100 से अधिक श्रमिकों से भागकर अपनी जान बचाई। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की पांच टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक का आरोप है कि दमकलकर्मियों की हड़ताल होने के कारण टीम देरी से पहुंची और अभियान भी देरी से शुरू किया गया। जिससे उनका पूरा सामान जलकर खाक हो गया।
फैक्टरी संचालक अमन सहगल ने बताया कि फैक्टरी में शाम को करीब पांच बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। इसके बाद भी दमकल की गाड़ी 25 मिनट की देरी से पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए अभियान की शुरुअात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी संचालक का आरोप है कि दमकल विभाग की हड़ताल के कारण टीम समय पर नहीं पहुंच सकी। देर शाम नौ बजे तक आग बुझाने का काम जारी रहा।
दो महीने पहले शिफ्ट की थी फैक्टरी : फैक्टरी करीब दो माह पहले ही शिफ्ट हुई थी। जिसमें हैंडीक्राफ्ट से जुड़े विभिन्न उत्पाद तैयार किए जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें