फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तेज धूप से बढ़ी गर्मी, आज से बादल छाने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मौसम में लगातार बदलाव के चलते गर्मी तेज हो गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पर पहुंच गया। दिन के समय तेज धूप के चलते लोगों का बाहर निकल पाना मुश्किल हो गया है। मौसम विशेषज्ञ ने वीरवार को हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह हवा की गति कम होकर आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। इससे सुबह ही तेज धूप निकल आई। दिनभर धूप का प्रभाव देखने को मिला। लोगों को धूप में निकलते समय सिर पर कपड़ा ढककर निकले। सायं चार बजे के बाद गर्मी कुछ कम हुई। वहीं बाजार में ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। रमेश कुमार ने बताया कि ठंडे पेय पदार्थ पहले से अधिक बिक रहे हैं।
लोग गला तर करने के लिए ठंडे पेय पदार्थ की मांग कर रहे हैं। नांगल खेड़ी के विकास और दीपक ने बताया कि वे बुधवार को दोपहर दो बजे मोटरसाइकिल पर जिला नागरिक अस्पताल आए थे। यहां तक आने में धूप के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें