नीरज चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.94 मीटर का है। उन्होंने 30 जून, 2022 को स्वीडन में स्टॉकहोम डायमंड लीग में दर्ज किया था। यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो है। इसके साथ देश के पुरुष वर्ग में रिकॉर्ड है। नीरज चोपड़ा के नाम ही पिछले तीन रिकॉर्ड हैं। उन्होंने पावो नुरमी गेम्स 2022 में 89.30 मीटर, पटियाला में 2021 इंडियन ग्रां प्री-3 में 88.07 और जकार्ता में 2018 एशियाई खेल में 88.06 मीटर थ्रो था। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बुडापेस्ट 2023 में क्वालिफाइंग राउंड के दौरान आया था। उन्होंने यहां 88.77 मीटर थ्रो किया। उन्होंने 2022 ओग्रेन फाइनल में 88.13 मीटर थ्रो किया। यहां भारत को ऐतिहासिक रजत पदक मिला। नीरज ने विश्व चैंपियनशिप-2023 में 88.17 मीटर भाला फेंककर देश को स्वर्ण पदक दिलाया।
नीरज के पिता सतीश ने बताया कि मैच के दौरान उनको भी बहुत सोचना पड़ता है। वे नीरज के साथ दूसरे खिलाड़ियों की थ्रो पर नजर रखते हैं। उनको एशियाई खेलों में नीरज के 88.88 मीटर थ्रो पर ही स्वर्ण पदक का भरोसा हो गया था। भारत के किशोर जेना ने रजत पदक जीतकर नाम रोशन किया है। वे भी देश के लिए स्वर्ण पदक लेकर आएंगे।
नीरज की माता सरोज देवी ने बताया कि बेटे के स्वर्ण पदक जीतने पर बड़ी खुशी है। नीरज निरंतर मेहनत करता रहता है। मैच देखते समय उसे यकीन था कि नीरज स्वर्ण पदक जीतेगा। मां सरोज ने कहा कि शादी परिवार उनकी शादी करने को तैयार है। वह 25 साल का भी हो गया है, लेकिन वे पहले नीरज से पूछेंगे। इसके बाद रिश्ते के लिए लड़की देखेंगे।