फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मां स्कंदमाता का किया पूजन, लगे जयकारे

विज्ञापन
देवी मंदिर में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लगी भीड़। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। शारदीय नवरात्र पर शहरभर के मंदिरों में भारी उत्साह और आस्था का माहौल बना हुआ है। नवरात्र के पांचवें दिन वीरवार को मां दुर्गा के पांचवें रूप स्कंदमाता की पूजा-अर्चना विधि-विधान के साथ की गई। तड़के चार बजे से ही शहर के प्राचीन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। ब्रह्म मुहूर्त में ही माता के दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों ने कतारबद्ध होकर जयकारों के साथ मां का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। मुख्य पुजारी आचार्य लालमणि पांडेय ने बताया कि वीरवार के कारण सुबह की बेला के साथ-साथ शाम के समय भी मंदिरों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, जिसे लेकर मंदिर समितियों द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर मंदिरों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा तथा महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग से कतारों की व्यवस्था की गई।

देवी मंदिर में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लगी भीड़। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें