फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गोवा संपर्क क्रांति पांच और सचखंड चार घंटे देरी से पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। करनाल रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) का काम पूरा होने के बाद भी ट्रेनें कई घटें की देरी से पहुंच रही हैं। वीरवार को लंबी और मध्यम दूरी की 15 ट्रेनें एक से पांच घंटे की देरी से पहुंची। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

इनमें गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहंची। वहीं सचखंड एक्सप्रेस और अंबाला कैंट समर स्पेशल चार-चार घंटों की देरी से पहुंची। ऐसे में यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर काफी समय तक इंजतार करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार 19 से 21 मई तक करनाल रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा था। इसलिए रेलवे ने तीनों दिन 6 दर्जन ट्रेनों को रद्द रखा और 6 ट्रेनों को आधे रास्ते चलाया।
विज्ञापन

यात्रियों को वीरवार को ट्रेनों का समय सामान्य होने की उम्मीद थी। इसके बाद भी ट्रेनें समय पर नहीं पहुंचीं। यात्री विनिता, अमन, कुशल व मनोज ने बताया कि घंटों तक रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। ट्रेनों के समय से ना पहुंचने से हमें अपने गंतव्य पर पहुंचने में देरी होती है।
ये ट्रेन इतनी देरी से पहुंची ः गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहंची। वहीं सचखंड एक्सप्रेस और अंबाला कैंट समर स्पेशल चार-चार घंटों की देरी से पहुंची। जम्मू तवी 2:20 घंटे, झेलम एक्सप्रेस 2:16 घंटे और कुरुक्षेत्र-दिल्ली एमईएमयू 1:37 घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। दिल्ली-पानीपत एमईएमयू 1:33 घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:07 घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। आम्रपाली एक्सप्रेस 34 मिनट की देरी से पहुंची। फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस 32 मिनट, नेताजी एक्सप्रेस 25 मिनट की देरी से पानीपत पहुंची। पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 28 मिनट, नेताजी एक्सप्रेस 25 मिनट की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहीं जम्मू मेल 19 मिनट की देरी से पानीपत पहुंची। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें