पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में जीजेयू हिसार (गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय) की ओर से डिस्टेंस एजुकेशन का अध्ययन केंद्र स्थापित किया है। यहां स्नातक, स्नातकोत्तर व डिप्लोमा स्तर के 12 कोर्स संचालित होंगे। जिनमें विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे। ये जानकारी कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि इसी महीने जीजेयू साइंस एवं टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी, हिसार की टीम द्वारा आर्य कॉलेज प्रांगण का निरीक्षण किया गया। इस दौरान निरीक्षण समिति ने कॉलेज की भौतिक सुविधाओं लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, इंटरनेट कनेक्टिविटी, अध्ययन कक्ष व अन्य व्यवस्थाओं को देखा। सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद आर्य पीजी कॉलेज को अध्ययन केंद्र खोलने की मंजूरी दे दी है। इस अध्ययन केंद्र को खोलने का उद्देश्य सभी को समान रूप से शिक्षा उपलब्ध कराना है। इस केंद्र की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक जिम्मेदारी व नेतृत्व प्राचार्य एवं मुख्य समन्वयक डॉ. जगदीश गुप्ता करेंगे। उनके साथ डॉ. मधु गाबा को समन्वयक और प्राध्यापक पंकज चौधरी को सह-समन्वयक नियुक्त गया है।
ये 12 कोर्स होंगे
इनमें एमकॉम, एमएससी मैथ,बीए, बीकॉम, बीए मास कम्यूनिकेशन, डिप्लोमा इन बिजनेस एनालिटिक्स, डिप्लोमा इन सप्लाई चेन हैं। इनके अलावा डिप्लोमा इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी, डिप्लोमा इन डेटा साइंस, डिप्लोमा इन फाइनेंशियल मार्केट और डिप्लोमा इन बैंकिंग एंड फाइनेंस कोर्स शामिल हैं। ब्यूरो