फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: उमस ने बढ़ाई परेशानी, आज बूंदाबांदी के आसार

Sat, 26 Jul 2025 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दो दिन से गर्मी व बिजली के कट लोगों को परेशान कर रहे हैं। जिससे पूरा दिन लोग गर्मी और पसीने से तरबतर हो रहे हैं। शुक्रवार को दिन भर तेज धूप निकलने व हवा की रफ्तार कम होने से अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ गया। मौसम विशेषज्ञ ने शनिवार को हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार सुबह तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान वीरवार को अपेक्षा एक डिग्री बढ़ गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हवा की रफ्तार शाम छह बजे के करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। जबकि दोपहर के समय हवा की रफ्तार कम होने से भी गर्मी अधिक महसूस की गई।
जहां एक तरफ जहां तापमान बढ़ने लगा है। वहीं दूसरी तरफ बिजली के घोषित व अघोषित कट भी लोगों की परेशानी का कारण बन रहे हैं। किसान तेज बारिश का इंतजार कर रहे हैं । क्योंकि धान की रोपाई के बाद फसल में पानी इकट्ठा होने से फसल में अन्य खरपतवार होने की संभावना कम रहती है कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि शनिवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जिससे तापमान में कमी आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें