डीएवी पब्लिक स्कूल थर्मल में परीक्षा देते बच्चे। संवाद
पानीपत। अमर उजाला की ओर से नेशनल ओलंपियाड शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन डीएवी पब्लिक स्कूल थर्मल कॉलोनी में कराया गया। इसमें नौ बच्चाें ने सामान्य ज्ञान का पेपर दिया। विद्यार्थी इसके लिए काफी उत्साहित नजर आए।
स्कूल को-ऑर्डिनेटर रेणू घनघस ने शुक्रवार को परीक्षा कराई। यह करीब एक घंटे चली। उन्होंने बताया कि स्कूल में नौ बच्चों ने सामान्य ज्ञान की परीक्षा दी। प्रिंसिपल शिखी सिंगला ने नेशनल ओलंपियाड की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों की प्रतिभा को निखार मिल रहा है। विद्यार्थी तन्मय व चिराग ने बताया कि नेशनल ओलंपियाड में बहुत कुछ सीखने को मिला है। इससे सामान्य ज्ञान की तैयारी की है। यह अब आगे प्रतियोगिता परीक्षा या वार्षिक परीक्षा में भी सहायक साबित होंगी। इसके साथ परीक्षा से आगे की तैयारी का भी रास्ता मिल गया है।