पानीपत। गोशाला कमेटी की ओर से बिंझौल गांव में गोशाला का उद्घाटन किया गया है। इसमें मुख्यातिथि के रूप में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा पहुंचे। जिन्होंने गोशाला का उद्घाटन किया। साथ ही गोशाला में भूमि पूजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह गोशाला लगभग 40 हजार स्क्वेयर फुट में बनाई गई है। इसमें बड़ी संख्या में गायों को रखा जा सकता है। गोशाला कमेटी प्रधान रामनिवास गुप्ता ने बताया कि बिंझौल गांव में कमेटी की ओर से 40 हजार स्क्वेयर फुट में गोशाला का निर्माण किया गया है। इसका उद्घाटन शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने किया। साथ ही भूमि पूजन कर गोमाता की पूजा-अर्चना की गई। मौके पर प्रबंधक सतीश गोयल, उप प्रधान राधे श्याम गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेश तायल और ऑडिटर मोहनलाल गर्ग मौजूद रहे। संवाद