फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नागरिक अस्पताल में नौ बजे से शुरू की ओपीडी

Fri, 17 Oct 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी का समय बदल दिया है। अब नौ बजे से ओपीडी शुरू होगी। नया समय वीरवार को लागू किया गया है। कुछ मरीज वीरवार को पुराने समय आठ बजे ही पहुंच गए। ऐसे में मरीजों को करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। ऐसे में उनको परेशानी का सामना करना पड़ा। सिवाह गांव के रणबीर ने बताया कि वह अपनी पत्नी कमलेश को लेकर अस्पताल आया था। सुबह आठ बजे अस्पताल में पहुंचा तो उनको ओपीडी नौ बजे शुरू होने की जानकारी मिली। उनको एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। हरिनगर की बबीता ने बताया कि ओपीडी के समय बदलने के बाद में पहले जानकारी नहीं लगी थी। उनको अस्पताल में आने के बाद ही इसका पता चला। सीएमओ डाॅ. विजय मलिक ने बताया कि ओपीडी का नया समय सुबह नौ बजे से है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें