फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का समाधान है गीता: पंवार

Sun, 20 Dec 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवाजी स्टेडियम में तीन दिवसीय गीता महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम के बीच आगाज हो गया। उद्घाटन कार्यक्रम में श्रीगीता को अपनाने की सीख दी गई।
विज्ञापन


शिवाजी स्टेडियम में शनिवार को परिवहन एवं आवास मंत्री कृष्णलाल पंवार ने जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का रिबन काटकर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, समालखा विधायक रविंद्र मच्छरौली व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य भोपाल सिंह व विजयपाल सिंह, भाजपा नेता गजेंद्र सलूजा विशिष्ट अतिथि रहे।

परिवहन मंत्री  पंवार ने कहा कि गीता भारत का नहीं विश्व का ग्रंथ है। इसमें मानव जीवन की सभी समस्याओं का समाधान समाहित है।

यह एकमात्र ऐसा ग्रंथ भी है, जिसकी जयंती मनाई जाती है। गीता जयंती का उपदेश आज भी उतना ही उपयोगी और प्रासांगिक है।

आज के भौतिकवादी युग में विज्ञान ने मनुष्य को बहुत कुछ दिया है, लेकिन भौतिकवाद के चलते मनुष्य के समक्ष अनेक समस्याएं भी आ खड़ी हुई हैं।

ऐसी सभी समस्याओं का समाधान गीता में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का यह फैसला कि हरियाणा के सभी 21 जिला मुख्यालयों पर एक साथ तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव मनाया जाना बहुत ही सराहनीय है और आमजन मानस सरकार के इस निर्णय की प्रशंसा कर रहा है।
विज्ञापन


यही नहीं प्रदेश सरकार द्वारा गीता को स्कूली पाठ्यक्रम में भी शामिल करने का निर्णय लिया है। गीता किसी एक जाति, धर्म या देश, प्रदेश का ग्रंथ नहीं है, यह पूरे विश्व का पवित्र ग्रंथ है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गीता जयंती एक्सप्रैस के नाम से पांच बसें 21 तारीख तक दिल्ली-चंडीगढ़ बाया कुरुक्षेत्र तथा पांच बसों का रूट बदलकर दिल्ली-चंडीगढ़ बाया कुरुक्षेत्र तक चलाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने शिवाजी स्टेडियम में लगाई गई स्टॉलों पर जाकर इनकी सराहना की। ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने कहा कि गीता जयंती महोत्सव कार्यक्रम पूरे हरियाणा में एक साथ मनाकर सरकार ने एक सराहनीय कार्य किया है।

इससे जहां युवा पीढ़ी को निष्काम कर्म का संदेश मिलेगा, वहीं चिंता मुक्त जीवन शैली अपनाने का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

विधायक रविंद्र मच्छरौली ने देसी लहजे में कहा कि गीता मनुष्य को तनाव मुक्त जीवन जीने की कला सिखाती है और हरियाणा का यह सौभाग्य भी है कि गीता जैसे पवित्र ग्रंथ की रचना कुरुक्षेत्र में मां सरस्वती के किनारे बैठकर विद्वानों ने की है।

इस अवसर पर हरियाणा सूचना, जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के सौजन्य से गांव बंचारी की सुधीर नगाड़ा पार्टी, राजस्थान ग्रुप की कच्ची घोड़ी विक्की भट्ट व हरी भट्ट की पार्टी, एसडी माडर्न स्कूल के बच्चों द्वारा गीता श्लोक उच्चारण, जींद की ओमप्रकाश जंगम पार्टी, पानीपत की जयसिंह नाथ बीन पार्टी और जींद की बांसुरी पार्टी व कैथल की सतबीर की सारंगी पार्टी के कार्यक्रमों में समां बांध दिया।

इस मौके पर एसडीएम सुभाष श्योराण, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अश्वनी मैंगी, तहसीलदार हरिओम अत्री, समाज सेवी सुरेश अरोड़ा, सूरज दुरेजा, सुनील ग्रोवर, कृष्ण नारंग, वीरेंद्र सोनी, राजेश सूरी मौजूद रहे। मंच का संचालन एआईपीआरओ दीपक पराशर ने किया।
विज्ञापन

आज और कल ये होगा
20 दिसम्बर को आर्य कालेज के आडिटोरियम में गीता पर आधारित संगोष्ठी आयोजित कह जाएगी और 21 दिसंबर को आर्य कॉलेज में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। 21 दिसंबर को शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें