फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जॉर्जिया में गौरव ने वुशू में जीता रजत पदक

विज्ञापन
रजत पदक के साथ गौरव सहरावत। कोच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। करहंस गांव के 14 वर्षीय खिलाड़ी गौरव सहरावत ने जॉर्जिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता 30 जुलाई से 4 अगस्त तक आयोजित की गई थी।
इससे पहले गौरव ने देहरादून में ट्रायल दिया था। गौरव जिला स्तर पर पांच स्वर्ण और एक रजत, जबकि राज्य स्तर पर दो रजत और एक स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2025 में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना उनका अब तक का सबसे बड़ा मुकाम है और उनका लक्ष्य देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। कोच प्रिंस राजपूत ने उनकी सफलता का श्रेय मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास को दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें