फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पानीपत पहुंची संत रविदास जी की कलश यात्रा, किया भव्य स्वागत

विज्ञापन
कलश को सिर पर उठाए समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना और साथ में जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट। स्रोत : सोशल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रदेशव्यापी कलश यात्रा मंगलवार शाम पानीपत में प्रवेश कर गई। समालखा क्षेत्र के पट्टीकल्याणा में श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्णलाल पंवार, समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना और भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने पुष्पवर्षा कर संत रविदास महाराज को नमन किया।
पट्टीकल्याणा के बाद यात्रा हथवाला कट, रेलवे रोड पुल और मॉडल टाउन समालखा स्थित रघुनाथ मंदिर पहुंची। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों और भजनों के साथ यात्रा का स्वागत किया। पूरे मार्ग में गुरु रविदास महाराज के जयकारों और भजनों से भक्तिमय वातावरण बना रहा।
विज्ञापन

आज शहर में प्रवेश कर देवी मंदिर में होगा समापन : बुधवार को कलश यात्रा सुबह नौ बजे मॉडल टाउन, समालखा से दोबारा रवाना होगी। राधेश्याम जिंदल की फैक्टरी, अनाज मंडी और अग्रवाल स्वीट्स के सामने स्वागत कार्यक्रमों के बाद यात्रा सुबह 10:30 बजे सिवाह और 10:45 बजे नांगल खेड़ी पहुंचेगी, जहां शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा श्रद्धालुओं का स्वागत करेंगे।
इसके बाद सुबह 11 बजे यात्रा जीटी रोड स्थित खादी आश्रम से पानीपत शहर में प्रवेश करेगी। यहां पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज स्वागत करेंगे। यात्रा गौशाला मंडी, रेलवे रोड, लाल बत्ती चौक, पुराना बस स्टैंड और विजय चौक से होते हुए दोपहर 12:30 बजे शिव के राम स्कूल स्थित देवी मंदिर पहुंचेगी। ऐतिहासिक देवी मंदिर परिसर में 19 कलशों के साथ यात्रा का भव्य समापन किया जाएगा।
विज्ञापन

आज का यात्रा कार्यक्रम
n
सुबह 9:00 बजे: मॉडल टाउन, समालखा से प्रस्थान
n
9:30 बजे: राधेश्याम जिंदल फैक्टरी
n
10:00 बजे: अनाज मंडी, समालखा
n
10:15 बजे: अग्रवाल स्वीट्स, समालखा
n
10:30 बजे: सिवाह
n
10:45 बजे: नांगल खेड़ी
n
11:00 बजे: खादी आश्रम, जीटी रोड (पानीपत शहर प्रवेश)
n
11:15 बजे: गौशाला मंडी
n
11:30 बजे: रेलवे रोड
n
11:45 बजे: लाल बत्ती चौक
n
12:00 बजे: पुराना बस स्टैंड
n
12:15 बजे: विजय चौक
n
12:30 बजे: शिव के राम स्कूल
n
12:45 बजे: ऐतिहासिक देवी मंदिर परिसर में भव्य समापन समारोह

कलश को सिर पर उठाए समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना और साथ में जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट। स्रोत : सोशल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें