फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नेशनल ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में गौरव ने हासिल किया स्वर्ण

विज्ञापन
अपने-अपने पदक के साथ तीनों खिलाड़ी। स्वयं - फोटो : samvad
विज्ञापन
पानीपत। नेशनल ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में जिले के तीन खिलाड़ियों ने पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। ये प्रतियोगिता 24 और 25 अक्टूबर को हरिद्वार में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग में गौरव ने स्वर्ण, गौरव सहरावत ने कांस्य और लविश ने अंडर-15 वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। खिलाड़ियों की इस सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। तीनों खिलाड़ी समालखा स्थित ईगल स्पोर्ट्स एकेडमी में कोच प्रिंस राजपूत के मार्गदर्शन में अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन

कोच प्रिंस राजपूत ने बताया कि खिलाड़ी अपनी तकनीक को निखारने और प्रतियोगिताओं के लिए खुद को तैयार करने में जुटे रहते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने से खिलाड़ियों को आगे होने वाली प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करने का हौसला मिलेगा। जिले के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि दूसरे युवाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने और नियमित अभ्यास करने के लिए प्रेरित करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें