फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मां नंदा देवी सेवा समिति के गंगा सिंह बने प्रधान

Tue, 23 Sep 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
समारोह में मौजूद मां नंदा देवी सेवा समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारी व अन्य सदस्य।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। उत्तराखंड के प्रवासियों की ओर से मां नंदा देवी सेवा समिति का गठन किया गया। संस्था के संरक्षक गौरी दत्त शर्मा की देखरेख में गंगा सिंह को प्रधान, आनंद सिंह को उप प्रधान, दुर्गा बिष्ट को महासचिव, राजनेर सिंह रावत को कोषाध्यक्ष, दान सिंह, जीवन सिंह और गोपाल सिंह को संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। इसमें समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाजसेवा, सांस्कृतिक संरक्षण और उत्तराखंड की परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। गंगा सिंह और राजनेर सिंह ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान उसकी संस्कृति, आस्था और एकता में है। मां नंदा देवी सेवा समिति पानीपत व आसपास बसे उत्तराखंड प्रवासियों को एकजुट कर समाज में सेवा, सहयोग और संगठन की भावना को मजबूत करेगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने वचन लिया कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और आपसी सहयोग जैसे क्षेत्रों में सक्रिय योगदान देंगे। समारोह में उपस्थित लोगों ने मां नंदा देवी की जयकार के साथ एकजुटता और सेवा का संदेश दिया। इस मौके पर सुरेश सिंह, प्रेम सत्य बली व राम सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें