रक्तदान शिविर में उत्कृष्ट सहयोग देने पर सम्मानित करते समिति पदाधिकारी। स्रोत : समिति
पानीपत। आदर्श एक विश्वास सोसाइटी ने आठवां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया, जिसमें में 142 युवाओं ने रक्तदान किया। मुख्यातिथि ऋषिकेश के मंहत लोकेश दास महाराज व ब्रह्मऋषि श्रीनाथ महाराज, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया व मेयर कोमल सैनी रही। शिविर में शुगर व बीपी की जांच भी की। इस दौरान सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत 150 हेलमेट बांटे गए। सोसायटी के प्रधान नवीन मुंजाल, कशिश ढींगरा ने बताया कि समिति ने आठवां रक्तदान कैंप लगाया है। जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सोसाइटी लगातार शहर में रक्तदान कैंप के साथ मेडिकल कैंप भी लगाती है। इस अवसर डॉ. संजय सेन, पूर्व पार्षद सुरेंद्र गर्ग, हरदीप सिंह व अमित आहूजा उपस्थित रहे। संवाद